महासमुंद. सिंघोड़ा पुलिस ने 40 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि एनएच-53 पर रियाज ढाबा के सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान ओड़िशा की ओर से आ रही एक सफेद टाटा टीएगो क्रमांक एमपी 53 सीए 6365 से 40 किलो गांजा बरामद किया गया. गांजे के कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है. कार में सवार करौंदीयाटोला, जिला सीधी मप्र निवासी सिद्धार्थ पिता कमल कुमार गुप्ता (37), अम्बुज पिता प्रेमनारायण द्विवेदी (23) और रामपुर सीधी मप्र निवासी उत्कर्ष पिता पन्नालाल दिवेदी (23) से 4 नग मोबाइल, नगदी 11350 रुपए जब्त कर आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट 20 ख के तहत कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजा ओड़िशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे.
http://देवेंद्र फडणवीस ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, कहा- हमारे पास बहुमत नहीं
राशन दुकान से राशन चोरी
महासमुंद. सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम घुंचापाली की राशन दुकान से चावल और शक्कर की चोरी हो गई. विक्रेता अनिल प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. प्रार्थी के अनुसार 20 नवंबर को केंद्र बंद कर वह अपने घर चला गया. दूसरे दिन सुबह 9 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मोबाइल से बताया कि केंद्र का दरवाजा खुला हुआ है. सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों के समक्ष स्टॉक का मिलान करने पर 24.5 क्विंटल चावल और 2.29 क्विंटल शक्कर कम पाया.
http://अयोध्या मामले पर पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड







