महासमुंद. विगत 3-4 वर्षों से शिक्षक समस्या से जूझ रहे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोंगरापाली (रे) विकासखंड बागबाहरा जिला महासमुंद के शिक्षकों एवं शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्यों ने शिक्षकों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से नवाचारी पहल के रूप में स्मार्ट क्लास प्रारंभ करने की योजना बनाई. जिसका विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों के कर कमलों से श्रीफल तोड़कर किया गया. शिक्षकों ने बताया कि स्मार्ट क्लास के द्वारा बच्चे बहुत ही आसानी से चित्र और वीडियो के द्वारा बहुत कुछ नया सीख पाते हैं. और इससे प्राप्त ज्ञान अधिक समय तक मन, मस्तिष्क में स्थाई रहती है.
https://सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार
इस आधुनिक दौर में बच्चे और शिक्षक दोनों ही स्मार्ट हो रहे हैं. यह पद्धति शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने में एक आसान जरिया प्रदान कर रही है. और साथ ही बच्चे भी इस नई तकनीक से शिक्षा प्राप्त करने में काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. स्मार्ट क्लास शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप से हेमलाल दीवान एसएमसी अध्यक्ष, खेमराज सिन्हा सरपंच प्रतिनिधि, अरुण दीवान, गीता देवी दीवान, नारायण सिन्हा, चमन निषाद, जनक राम कोटवार, भगत राम, विकास साहू प्राचार्य, ठाकुर राम साहू संकुल समन्वयक, देवलाल दीवान प्रधानपाठक, शिक्षक धनेश्वर साहू, भीखम लाल साहू आदि उपस्थित रहे.
https://सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारी गोली, फिर खुद पर भी किया फायर







