আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जागरूकता लाने अब शहर के चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे स्लोगन लिखे बोर्ड

Published on: March 6, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. नागरिकों में जागरूकता लाने अब शहर के चौक-चौराहों पर स्लोगन लिखे बोर्ड लगाए जाएंगे. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने यातायात व्यवस्था और मिशन क्लीन सिटी के तहत स्लोगन लिखे बोर्ड नगर के चौक-चौराहों पर लगाने कहा है. राष्ट्रीय राज मार्ग 353, तुमगांव रोड, स्टेशन रोड, बीटीआई रोड, एफसीआई रोड सहित वार्डों के मुख्य मार्गों पर करीब 200 स्लोगन बोर्ड लगाए जाएंगे. इन बोर्डों में रात्रिकालीन वाहनों की रोशनी पड़ते ही रेडियम की चमक से राहगीरों को आसानी से वार्डों की जानकारी उपलब्ध होगी. इन बोर्डों में स्वच्छ महासमुंद सुंदर महासमुंद, अपने शहर को स्वच्छ रखें, प्लास्टिक डिस्पोजल आदि नाली में कचरा न डालें, सेव वॉटर सेव लाईफ, ग्रीन सिटी क्लीन सिटी, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करने आदि स्लोगन लिखा गया है. नपाध्यक्ष ने कहा कि इन बोर्डों के लगने से आगंतुकों को भी सहुलियत होगी.

http://कोरोना वायरस की एडवाइजरी के चलते सीएम भूपेश होली मिलन के किसी भी कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

कल सुबह जलापूर्ति रहेगी बाधित

महासमुंद. शुक्रवार दोपहर आंधी के साथ हुई तेज वर्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है. वहीं नगर पालिका द्वारा प्रातः की जाने वाली जल आपूर्ति शनिवार को बाधित रहेगी. उक्त जानकारी देते हुए नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि शुक्रवार दोपहर से महानदी इंटकवेल को बिजली आपूर्ति प्रभावित है. वहीं तेज आंधी और बारिश से शहर के कई स्थानों के पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे भी उखड़ गए हैं इसके चलते शहर भर की विद्युत आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है और उच्च स्तरीय जलागार भर नहीं पाया है. वहीं शहर के एक फेस बंद हो गई है. उन्होने खेद प्रकट करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की है.

http://सिर्फ एक फोन लगाइए, अवैध शराब पर होगी तत्काल कार्रवाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now