नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने में मामूली बढ़त आई वहीं चांदी महंगी हो गई. सोने के भाव में 35 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी आई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 43,996 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 43,961 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज बढ़कर 1,696 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. चांदी की कीमतों में आज भी बढ़त दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में अब सफेद कीमती धातु के दाम 553 रुपए की बढ़त के साथ 65,621 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं.
http://त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, कल होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव जस का तस रहा और ये 25.50 डॉलर प्रति औंस पर बिकी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बढ़त का असर भारतीय बाजारों पर भी नजर आया. दरअसल, डॉलर की कमजोरी के कारण सोने के दाम में मामूली तेजी आई है. उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज में आज सोने का भाव चढ़ा रहा. विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में 2021 में तगड़ी बढ़ोतरी होगी. सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी तो ये 63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर जाएगी.
http://अश्विन बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, लगातार दूसरे महीने भारतीय क्रिकेटर ने जीता अवॉर्ड









