नई दिल्ली. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के गुजरने का सदमा परिवार अभी झेल ही रहा था कि उनके घर की एक और सदस्य इस दुनिया से चली गईं. दरअसल, सुशांत की मौत से उनकी भाभी भी इतने सदमे में थीं कि वे इसे बर्दाश्त तक नहीं कर सकीं. मुंबई में हुए अंतिम संस्कार के समय ही उनकी भाभी ने बिहार में दम तोड़ दिया. सुशांत के चचेरे भाई की पत्नी सुधा देनी बिहार के पूर्णिया में रहती थीं. परिजनों ने बताया कि बीते कुछ समय से सुधा बीमार थीं.
http://गंभीर बोले- तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते तो कई रिकॉर्ड तोड़ देते धोनी
सुशांत के सुइसाइड की खबर मिलने के बाद से उनका बुरा हाल था और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था. उन्हें एक्टर की मौत का गहरा सदमा लगा था. जिस वक्त मुंबई में सुशांत को अंतिम विदाई दी जा रही थी, पूर्णिया में सुधा ने आखिरी सांसें लीं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थिति अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सोमवार को विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
http://चीनी सैनिकों से झड़प में भारतीय सेना के एक अफसर और 2 जवान शहीद










