पिथौरा. अपनी ही भाभी को शराब के नशे में गाली-गलौज करने वाले देवर को उसके ही भतीजे ने लाठी से पीट-पीट कर घायल कर दिया पर सिर पर चोट के कारण उनकी मौत हो गई. बहरहाल, स्थानीय पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की भाभी एवं भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार थाना पिथौरा के ग्राम डूमरपाली का एक अज्ञात युवक ग्राम की गली में घायल मिला. जिसकी पहचान ग्राम के ही गिरधर बरिहा के रूप में हुई. घायल को उसके परिजनों ने तत्काल 112 की मदद से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
http://साहू समाज ने कोविड सेंटर के लिए प्रदाय किया सेनेटाइजर शावर मशीन और ऑक्सीजन सिलेंडर
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों एवं गवाह मूलचंद बरिहा का कथन लिया गया. जिसके अनुसार मृतक गिरधर बरिहा शराब पीने का आदी था. शराब पीकर रोजाना घर में लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज करते रहता था. बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे गिरधर अपने घर के पास शराब पीकर गाली-गलौज कर घर वालों को जान से मार दूंगा कहकर भगा रहा था. उसी समय उसकी भाभी जंगल से आई तो उनसे भी गाली-गलौज करने लगा.
http://Bajaj Pulsar NS 125 भारत में लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ इतनी है कीमत
इसी बात को लेकर भतीजे ने गुस्से में अपने चाचा गिरधर बरिहा से डण्डा छिनकर तीन चार डण्डा सिर, चेहरा व सीना में मारा. उस समय सावित्री गिरधर को पकड़ रखी थी जिसे छुड़ाकर गिरधर घर से भागते हुए सामने गली में गिर गया. उसके नाक, कान, मुंह, सिर से खून निकल रहा था. जिसे इलाज हेतु सीएचसी पिथौरा लेकर आए थे. इलाज के दौरान गिरधर की मौत हो गई. जांच पर अपचारी बालक (16), आरोपीया श्रीमती सावित्री बरिहा पति दुर्योधन बरिहा (37) साकिन डूमरपाली के विरूद्ध अपराध धारा 302, 34 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
108 मेगापिक्सल कैमरे और 6000mAh बैटरी के साथ Moto G60 लॉन्च, जानें कीमत https://t.co/dUEc1QViR1
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 21, 2021







