আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में निधन

Published on: September 25, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को निधन हो गया. इस बात की जानकारी उनके बेटे चरण एसपी और एमजीएम हॉस्पिटल ने दी. वे 74 साल के थे. उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से उनकी की तबियत ठीक नहीं थी. उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था. एसपी 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 13 सितंबर को उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव पाया गया था.

http://अनावश्यक घूमने वालों को समझाइश दे रही पुलिस



बालासुब्रमण्यम के निधन के बाद बॉलीवुड और टॉलीवु़ड सेलेब्स गमगीन हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए अब प्रार्थना कर रहे हैं. फिल्ममेकर वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया पर एसपी बालासुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि अर्पित की है. वेंकट प्रभु  ने ट्वीट कर लिखा- #RIPSPB 1:04pm. बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर गाने दिए हैं. बाला सुब्रमण्यम को सलमान खान की आवाज के रूप में भी जाना जाता था. करीब एक दशक तक उन्होंने सलमान के एक से बढ़कर एक गाने गाए. बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम गिनीज बुक में लगभग 40,000 गीत गाने का रिकॉर्ड दर्ज करा चुके हैं.

http://जलाशय टूटने का मामला, कार्यपालन अभियंता और एसडीओ निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now