আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिंगर कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

Published on: April 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है. इससे पहले लगातार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी. हालांकि, अभी उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा. बता दें कि कनिका कपूर के अभी तक कुल 6 बार टेस्ट हो चुके हैं. एक टेस्ट उनका केजीएमयू में हुआ तो वही बाकी पांच टेस्ट लखनऊ के पीजीआई में किए गए हैं. अब हाल ही में किए गए टेस्ट में कनिका कपूर में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं. अगर एक और बार कनिका कपूर नेगेटिव पाई जाती हैं, तो उन्हें डिस्चार्ज करने पर फैसला हो सकता है.

http://अगले 24 घंटे में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

पीजीआई के डायरेक्टर आरके धीमन ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि कनिका कपूर की हालत में सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा था कि कनिका कपूर नॉर्मल हैं. वो सामान्य खाना पीना खा रही हैं. उनमें कोरोना के कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं. लेकिन उस समय कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, इसलिए उनका परिवार काफी परेशान था. अब कनिका कपूर की हालत में सुधार है और वो पहली बार कोरोना नेगेटिव पाई गई हैं. ऐसे में अगर कनिका दोबारा कोरोना नेगेटिव आती हैं तो उन्हें जल्दी अपने घर जाने का मौका मिल सकता है.

http://कोरोना से निपटने भारत पर्याप्त टेस्ट नहीं कर रहा, ताली बजाना, दीया जलाना हल नहीं : राहुल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now