नई दिल्ली. Simple Energy ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 1.1 लाख रुपए रखी गई है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर बेहतर बिल्ड क्वालिटी और बेहतर प्रदर्शन वाला है. कंपनी का दावा किया है कि उसकी चार्जिंग बहुत बेहतर है. दावा है कि ऐसे फास्ट चार्जर से वह 30 मिनट में 75 किमी जाने लायक चार्ज हो जाएगा. इस स्कूटर को घर पर भी चार्ज किया जा सकता है. यह स्कूटर चार रंगों में उपलब्ध होगा. दावा है कि Simple One मात्र 2.95 सेकेंड में 40 किमी तक की रफ्तार पकड़ सकता है.
http://ब्लैक एंड रेड फ्लोरल साड़ी में हिना खान ने दिखाया दिलकश अंदाज, तस्वीरें वायरल
Simple One की मैक्सिमम स्पीड रेंज की जाए तो टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें 4.8 किलोवॉट की बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर स्कूटर को 236 किमी तक चल सकता है, हालांकि यह आदर्श स्थिति में होगा, इको मोड में यह 203 किलोमीटर तक चलेगा. सिंपल One की डिक्की 30 लीटर की होगी. वहीं Simple One 4.8kWh के बैटरी पैक के साथ आएगा. इसके अलावा इस स्कूटर में 7 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले होगा जो 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा. इसकी बुकिंग शुरू हो गई है. इसके लिए कंपनी ने बुकिंग प्राइस 1947 रुपए रखा है.
http://Ola Electric Scooter S1 भारत में लॉन्च, जानिए रेंज और कीमत










