আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिला दुर्लभ प्रजाति का शर्मीला सांप, इसके दांतों में नहीं होता जहर

Published on: May 10, 2022
---Advertisement---

दंतेवाड़ा. एक दुर्लभ प्रजाति का सांप मिला है. इस सांप को ‘एरो हेडेड ट्रिंकेट’ के नाम से जाना जाता है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में इस प्रजाति का यह पहला सांप मिला है. जिसे स्नेक रेस्क्यू टीम ने बैलाडीला के घने जंगलों में छोड़ दिया है. यह बेहद ही शर्मीले किस्म का सांप होता है. जो पेड़ की टहनियों और जमीन दोनों जगह रहता है. जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के NMDC स्क्रीनिंग प्लांट 10-11 में इस सांप को देखा गया था. बाद स्नेक रेस्क्यू की टीम को सांप को पकड़ने के लिए बुलाया गया. टीम ने सांप का सफल रेस्क्यू किया. बाद इस सांप के बारे में पूरी जानकारी दी। टीम के सदस्य अमित मिश्रा ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है.

https://बिजली गुल और बदल गईं दुल्हनें, बिजली आने पर भूल-सुधार

छत्तीसगढ़ में यह पहली बार मिला है. पहली बार दंतेवाड़ा में देखा गया है. सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर इसे बैलाडीला के सुरक्षित जंगल में ही छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि इस सांप का मुख्य आहार चिड़िया, मेंढ़क, गिरगिट, छिपकली, और चूहे है. हल्के भूरे और चितकबरे कलर का यह सांप देखने में बेहद खूबसूरत लगता है. इस सांप के अमूमन आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड समेत गोवा के जंगल देखे जाने के अब तक प्रमाण मिल चुके हैं. इसके दांतों में जहर बिल्कुल भी नहीं होता. यह अपने शिकार को दबोचकर मारता है.

https://मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 साल की उम्र में निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now