रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश के तहत सोनमणि वोरा को सचिव राज्यपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. उनके पास अब केवल संसदीय कार्य विभाग का प्रभार रहेगा. आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर अमृत कुमार खलखो को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, कृषि विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें सचिव राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है. केडी कुजांम, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संयुक्त सचिव, राजभवन सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है.
http://सात लाख की सट्टा-पट्टी के साथ 8 गिरफ्तार
पॉलीटेक्निक कॉलेज में ऑनलाइन काउंसलिंग का द्वितीय चरण 15 अक्टूबर से
कांकेर. शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री द्वारा द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन कांउसलिंग के द्वितीय चरण की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगी. रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण के ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक की जाएगी एवं सीटों का आबंटन 24 अक्टूबर को किया जाएगा. आबंटित सीटों पर 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा. अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है. गौरतलब है कि वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एंव इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है.
http://‘समर्थन मूल्य से कम में कृषि उपज खरीदी के खिलाफ राज्यस्तरीय गारंटी अधिनियम बनाए राज्य सरकार’







