रायपुर. राज्य शासन द्वारा नवा रायपुर स्थित मंत्रालय वन विभाग से आज जारी आदेश के तहत वन विभाग के 23 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है. देखिए सूची-
http://जगन्नाथ रथयात्रा को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ दी मंजूरी


रेस्टोरेंट, होटल बार और क्लब 28 जून तक रहेंगे बंद
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी रेस्टोरेंट, होटल बारों और सभी एफएल 4/4 क्लब में स्थित बार रूम एवं स्टॉक रूम तथा क्लब में स्थित मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 28 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. वाणिज्यिक कर (आबकारी विभाग) द्वारा पूर्व में 21 जून तक रेस्टोरेंट, होटल बार और क्लब को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था. इस अवधि को बढ़ाकर अब 28 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. राज्य शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.
राज्य में अब तक 206 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से अब तक 206.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. प्रदेश के सभी जिलों से प्राप्त सूचना के अनुसार आज 22 जून को प्रदेश में 41.8 औसत वर्षा रिकार्ड की गई है.







