আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इमरजेंसी में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे श्रेयस, फर्स्ट लुक जारी

Published on: July 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अभिनेता श्रेयस तलपड़े कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे. फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं, जबकि अनुपम खेर जयप्रकाश नारायणन की भूमिका निभाएंगे. श्रेयस ने फिल्म से अपने लुक को रिवील करते हुए पोस्टर शेयर किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा-सबसे चहेते, दूरदर्शी, सच्चे देशभक्त और आम आदमी की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित और खुश हूं…भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी. मुझे उम्मीद है कि मैं उम्मीदों पर खरा उतरूंगा.

https://सरकारी कार्यालयों के दरवाजों पर लटक रहे ताले, वापस लौट रहे लोग

श्रेयस तलपड़े ने पोस्ट के कैप्शन में आगे लिखा- हैशटैग इमरजेंसी का समय है! गणपति बप्पा मोरया. श्रेयस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्टर शेयर किया. उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘बाधाए आती हैं आएं’ को कोट किया है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़ने पर खुशी जताई और उन्हें यह रोल देने के लिए कंगना रनौत का आभार भी जताया. श्रेयस तलपड़े लिखा- कंगना रनौत थैंक्यू मुझे अटल जी की तरह देखने के लिए. इसमें कोई शक नहीं है कि आप देश की सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी एक्ट्रेस हैं बल्कि आप उतनी बेहतरीन एक्टर की डायरेक्टर भी हैं.

https://विकास नहीं, सत्ता के लिए रह गई है राजनीति : गडकरी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now