আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नागिन बनेंगी श्रद्धा कपूर, तीन पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

Published on: October 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर पहली बार नागिन का रोल प्ले करने वाली हैं. उन्होंने एक नया प्रोजेक्ट साइन कर लिया है. श्रदा कपूर की नई फिल्म का नाम नागिन रखा गया है. फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है. इस बारे में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने विस्तार से बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है- अब ये पक्का हो चुका है, श्रद्धा कपूर एक इच्छाधारी नागिन बनने वाली हैं. फिल्म का नाम नागिन रखा गया है और इसे तीन पार्ट की सीरीज के तौर पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं और निर्माता निखिल द्विवेदी हैं. इससे पहले रीना रॉय और श्रीदेवी भी इच्छाधारी नागिन बन चुकी हैं.

http://IPL 2020 : SRH ने DC को 88 रनों से हराया, प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार



इससे पहले श्रद्धा ने स्त्री में भूत का किरदार जरूर निभाया है, लेकिन अब उन्हें नागिन बन देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. फिल्म में उनके रोल को लेकर काफी बज क्रिएट हो गया है. खुद श्रद्धा भी अपने नए प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हैं. एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया है कि वे हमेशा से ही श्रीदेवी की बड़ी फैन रही हैं. वे कहती हैं- मुझे खुशी है कि मैं ऐसा किरदार निभाने जा रही हूं. मैं ऐसी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं, मुझे श्रीदेवी की नगीना काफी पसंद है. मैं हमेशा से ऐसा किरदार निभाना चाहती थी. मुझे खुशी है कि मैं इस फिल्म के साथ जुड़ गई हूं.

http://30 नवंबर तक कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगा लॉकडाउन, गाइडलाइंस जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now