अंबिकापुर. कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्य है. उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी पूरी ईमानदारी के साथ करें. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरूद्ध सीधे एफआरआई दर्ज कराई जाएगी. उन्होंने बतौली तहसील अंतर्गत आने वाले पटवारी द्वारा धान के रकबे में हेर-फेर करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार बतौली को कारण बताओ सूचना जारी करने एवं पटवारी विमल टोप्पो के विरूद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
http://डीजीपी ने टीआई समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रवार पटवारियों द्वारा तैयार की गई सूची एवं ऑनलाईन एण्ट्री में कोई अंतर न हो, पटवारी द्वारा हस्ताक्षरित सूची में कोई भी लिपिकीय त्रुटि होने पर इसकी जवाबदारी पटवारी की होगी. उन्होंने कहा कि डाटा एण्ट्री आपरेटरों के कार्य पर भी पैनी नजर रखें और उन्हें स्पष्ट हिदायत दें कि डॉटा एण्ट्री में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने या डबल एण्ट्री करने पर उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी. कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के नोडल अधिकारी को सभी धान खरीदी केन्द्रों में भ्रमण कर खरीदी की व्यवस्था एवं अन्य अवाश्यक सुविधाओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए इसके साथ ही अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को भी प्रतिदिन धान खरीदी केन्द्रों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए.
http://भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने पुरोहित के निवास पहुंच व्यक्त की संवेदना







