नई दिल्ली. शिवांगी जोशी और मोहसिन खान यानी कार्तिक-नायरा का म्यूजिक वीडियो बारिश रिलीज हो गया है. गाने में कार्तिक-नायरा की रोमांटिक केमिस्ट्री देखनी मिली है. कार्तिक-नायरा ने स्क्रीन पर मैजिक क्रिएट किया है. गाने को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है. गाने तो पायल देव और Stebin Ben ने अपनी आवाज दी है. पायल देव ने इस गाने को कंपोज किया है. आदित्य देव म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं. लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखे हैं. देखिए वीडियो-
http://बेटियां भी पैतृक संपत्ति में बराबर की हिस्सेदार : सुप्रीम कोर्ट
http://छेड़खानी से बचने के दौरान छात्रा की सड़क हादसे में मौत
वेब सीरीज FLESH का ट्रेलर रिलीज
नई दिल्ली. स्वरा भास्कर और अक्षय ओबेरॉय स्टारर वेब सीरीज ‘फ्लेश’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म इरोस नाउ पर 21 अगस्त 2020 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. इस वेब सीरीज की स्टोरी ऑरिजिनल क्राइम-थ्रिलर पर बेस्ड है. इसमें मानव तस्करी के नापाक रैकेट पर रोशनी डाली गई है. इस वेब सीरीज में स्वरा भास्कर, अक्षय ओबेरॉय, युधिष्ठिर, विद्या मालवडे और महिमा मकवाना जैसे उम्दा कलाकार नज़र आएंगे. इरोस नाउ की इस वेब सीरीज़ ‘फ़्लेश’ को पूजा लाधा सुरती ने लिखा है और डानिश असलम ने इसे निर्देशित किया है. स्वरा भास्कर इस शो में एक उग्र पुलिस अधिकारी राधा नौटियाल की भूमिका में नज़र आएंगी, जो ह्यूमन ट्रैफिकिंग के रहस्य को सुलझाने में अपनी जी-जान लगा देती हैं. वहीं, एक्टर अक्षय ओबेरॉय ने एक जटिल, डार्क, पेचीदा किरदार को निभाने की कोशिश की है.










