नई दिल्ली. एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वो खुशी से नाचतीं-गातीं नजर आ रही हैं. शहनाज का ये वीडियो देख उनके फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे. शहनाज गिल इन दिनों पंजाब में हैं. अपने गांव और लोगों के साथ समय बिताती शहनाज बेहद खुश नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने एक दिन पहले अपने पिंड यानी गांव में ट्रैक्टर पर बैठ अपने खेतों के दर्शन करवाए थे. अब उन्होंने अपने घर के बाहर, गली में फैमिली और आस-पड़ोस के लोगों संग गिद्दा करके फैंस का दिल जीत लिया है. शहनाज के इस वीडियो पर फैंस जमकर उनकी तारीफ करते हुए उन्हें खुश रहने की दुआ दे रहे हैं.
https://अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलटा ट्रैक्टर, चार की मौत
बता दें कि टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के घर में रहते हुए शहनाज गिल को जो पॉपुलैरिटी मिली थी, वह दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. शहनाज की मासूम अदाओं ने उन्हें जबरदस्त सफलता दिलाई थी. हाल ही में शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शहनाज अपने घर की गली में कई बुजुर्ग महिलाओं और कुछ नौजवानों संग पंजाब का फेमस डांस गिद्दा और बोलियां करती नजर आ रही हैं. लाइट पर्पल कलर के सूट में सिंपल सोबर शहनाज बहुत प्यारी लग रही हैं.
https://रेपो रेट में 11वीं बार भी बदलाव नहीं, FY23 में 5.7% महंगाई का अनुमान










