नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघन सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का सॉन्ग ‘जरूरत’ रिलीज हो गया है. दोनों ने पहली बार साथ काम किया है. इसके अलावा डॉ. किरण बेदी, पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, और एनी चियोंग ड्रोलमा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन चेहरे इस वीडियो में दिख रहे हैं. वीडियो सॉन्ग को वरुण प्रभु दयाल गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. जरुरत गाना 1 अक्टूबर, 2020 से सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
http://सीएम हाउस जा रहे पत्रकारों को पुलिस ने रास्ते में रोका तो वहीं बैठ गए, ज्ञापन की प्रतियां जलाईं
इस गाने के लेकर शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि- हमें इस गाने और उसके बोल के प्रति लोगों की प्रतक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार है. यह गाना और इसमें अभिव्यक्त किए गए अहसास और रैप को बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया है. गाना लोगों के लिए एक आशा की किरण है, जो हमारे वर्तमान और भविष्य की आवश्यकता है. इससे जुड़े सभी कलाकारों को बहुत सारी शुभकामनाएं. जरूरत आज की आवश्यकता है और हमें उम्मीद है कि यह लोगों को एक-दूसरे के प्रति दयालु होने के लिए प्रेरित करेगा.
http://हिना खान ने ब्लैक ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, देखिए तस्वीरें










