नई दिल्ली. पिछले दिनों से कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से ‘दयाबेन’ के बाद अब ‘जेठालाल’ के अजीज दोस्त तारक मेहता यानी शैलेष लोढ़ा भी शो को अलविदा कह रहे हैं. साथ में यह भी बताया जा रहा है कि सैलेश लोढ़ा जल्दी ही नए शो में नजर आने वाले हैं और इसी वजह से उन्होंने शो छोड़ने का मन बना लिया है. लेकिन अब इस मामले में शो के प्रोड्यूसर का जवाब आ गया है. प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए तारक के शो छोड़ने वाली खबरों को खंडन करते हुए उन्हें सिर्फ अफवाह बताया.
https://फिर बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, चेक करें कितना हुआ महंगा
उन्होंने कहा कि इस मामले पर अभी तक न तो शैलेष लोढ़ा ने और न ही मैंने कोई ऑफिशियल बयान दिया है. सोशल मीडिया पर चल रहीं ये खबरें परेशान करने वाली हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 14 सालों से मैं इस टीम को एक परिवार की तरह आगे बढ़ा रहा है. लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रही हैं और ये भी बात सही है कि परिवार में हर दिन समान नहीं होते, उतार-चढ़ाव आते रहते है. असित मोदी ने कहा कि मुझे ये समझ नहीं आता कि ये सूत्र कौन हैं जो अफवाह फैला रहे हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि अगर ऐसा कुछ होगा तो सभी को जानकारी दी जाएगी.
https://गर्मी में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा










