रायपुर. तेलीबांधा थाने की पुलिस ने रविवार को एक होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा है. होटल के सुइट रूप से 11 लड़कियां गिरफ्तार की गईं. दो दलाल भी पकड़े गए हैं. अब इस मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. रैकेट में शामिल लड़कियां दिल्ली, हरियाणा, बेंगलुरु, गुजरात, पंजाब से बुलाई गई थीं. दलाल रैकेट ऑपरेट करने की तैयारी में थे, मगर पुलिस ने छापा मार दिया. मुखबिर से मिले इनपुट के बाद पुलिस के एक जवान को ग्राहक बनाकर दलाल विप्लव और पंकज से संपर्क किया गया. ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने फोन पर बातचीत के बाद बुकिंग करवा ली. दलाल विप्लव और पंकज ने ग्राहक बने पुलिसकर्मी को कमरे का नंबर बता दिया. कमरे में पहुंचे पुलिस के आदमी ने कॉल गर्ल्स को देख लिया इसके बाद होटल के बाहर खड़ी दूसरी टीम को इशारा कर दिया.
https://टीकाकरण महाभियान : जिले में डिघेपुर अव्वल
रेड की कार्रवाई करने होटल पहुंची पुलिस टीम से होटल के कर्मचारी उलझ गए. पुलिस को रूम तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा था. अफसरों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई. पुलिस उन्हें हटा कर कमरों तक पहुंची तो अंदर लड़कियां मिली. सिटी एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया होटल को भी इस मामले में नोटिस जारी किया जा रहा है. पुलिस छानबीन कर रही है कि इस पूरे रैकेट में होटल की किस तरह से संलिप्तता थी. पुलिस ने 11 लड़कियों के ब्रोकर विप्लव चोरड़िया और पंकज गोयल को गिरफ्तार किया है. एएसपी ने बताया कि विप्लव और पंकज के अलावा लड़कियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें उनके ग्राहक और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी डिटेल्स हासिल की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
https://दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का पहला मरीज, सीएम ने कहा- स्थिति नियंत्रण में







