जांजगीर-चांपा. एक घर में लंबे समय से चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने 3 महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण नगर के मेला ग्राउंड के पास एक घर में सैक्स रैकेट चलने की पुलिस को शिकायत मिली थी. पुलिस को बताया गया था कि यहां रहने वाली एक महिला बाहर से लड़कियां और महिलाओं को लाकर उनसे धंधा करवाती है. इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात पुलिस ने मौके पर दबिश दी. बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
https://सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारी गोली, फिर खुद पर भी किया फायर
आस-पास के लोगों ने बताया कि वार्ड-1 में रहने वाली महिला काफी समय से इस काम में लगी थी. जिस से यहां पर माहौल भी खराब हो रहा था. उनका कहना है कि कई बार पुलिस से शिकायत की जा चुकी थी पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी. अब पुलिस ने यहां छापा मारा है. लोगों का यह भी कहना है कि इससे पहले ही यहां कार्रवाई हुई है. बावजूद महिला ने ये धंधा बंद नहीं किया है. पुलिस ने इस मामले में मुंगेली के एक युवक, बेमेतरा, बलौदाबाजार और बिलासपुर की महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
https://बड़ा झटका! EPFO ने घटाई ब्याज दर, 40 साल के निचले स्तर पर इंट्रेस्ट रेट







