महासमुंद. वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत चावला का शुक्रवार शाम रायपुर में निधन हो गया. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार पत्नी, दो पुत्र आशीष सिंह एवं साहेब सिंह, बहू, पौत्र छोड़ गए. वे भारतीय जनता युवा मोर्चा महासमुंद के जिलाध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे हैं. उनके निधन की खबर से शोक लहर दौड़ गई. पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर समेत अनेक नेताओं, सामाजिकजनों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है.
http://निर्धारित माप से कम पेट्रोल देने सहित कई अनियमितता के आरोप में पेट्रोल पंप सील
7 सदस्यीय जिला कंट्रोल रूम गठित
महासमुंद. जिला स्तर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद की अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम व उपचार में सहयोग के लिए 7 सदस्यीय जिला कंट्रोल रूम का गठन किया है. यह टीम किसी भी समय जरूरतमंदों की मदद करेगी. इस टीम में ब्लॉक अध्यक्ष महासमुंद खिलावन बघेल 9826515823, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महासमुंद 8770043339, ढेलू निषाद ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महासमुंद 8103196999, डॅा. विजय चंद्राकर 9926137700, नीतेन्द्र बेनर्जी जिला कार्यकरणी सदस्य महासमुंद 909639236, जफर उल्ला खान अध्यक्ष महासमुंद लोकसभा आईटी सेल 9691072904 सरायपाली व निर्मल जैन अध्यक्ष कांग्रेस जिला स्पोर्टस सेल महासमुंद 94242 19058 को शामिल किया गया है. कंट्रोल रूम के सदस्य स्थानीय जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोविड से पीडि़तों, चिकित्सा, स्वास्थ्य, अस्पताल, टेस्टिंग, टीका, बेड, ऑक्सीजन व्यवस्था व जरूरतमंदों को भोजन व्यवस्था के संबंध में सहयोग प्रदान करेंगे.
http://हिना खान पर केस करना चाहता है फैन, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब







