আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्व. नंदकुमार पटेल के नाम से किया जाएगा बिरगांव कॉलेज का नामकरण

Published on: March 7, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बुधवारी बाजार बिरगांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता को 121 करोड़ की लागत के कार्यों की सौगातें दी. जिसमें बिरगांव आवर्धन जल प्रदाय योजना के उन्नयन कार्य हेतु 104 करोड 23 लाख, आडवाणी आर्लिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगांव के मुख्य द्वार के पास सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 35 लाख, अधोसंरचना मद अंतर्गत समस्त वार्डों में जल प्रदाय व्यवस्था हेतु पीवीसी स्टोरेज टैंक एवं विभिन्न विकास कार्य हेतु 53 लाख 36 हजार, स्वच्छता कार्य के लिए ई-रिक्शा हेतु एक करोड़ 48 लाख 35 हजार, अधोसंरचना मद अंतर्गत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण हेतु 69 कार्य के लिए 9 करोड 47 लाख 48 हजार, 14वें वित्त आयोग अंतर्गत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण हेतु 42 कार्य के लिए 4 करोड 75 लाख 75 हजार की 83 के कार्य शामिल हैं.

http://9 अप्रैल से होगा आईपीएल 2021 का आगाल, शेड्यूल जारी

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्रीय विधायक सतनारायण शर्मा के आग्रह पर बिरगांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की वहीं उन्होंने बिरगांव कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय नंदकुमार पटेल के नाम से किए जाने तथा बिरगांव क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की. कार्यक्रम में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत 148 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया तथा 53 लोगों को ई-रिक्शा का भी वितरण किया गया. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार लगातार गांव, गरीबों ,किसानों तथा जरूरतमंदों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी गौठानों की व्यवस्था की जा रही है आज गोधन या योजना के तहत लोग गोबर बेचकर मोटर साइकिल और टाटा एस भी खरीद रहे हैं.

http://मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल, बोले- मैं जो कहता हूं, वो करता हूं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now