আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘हनुमान’ का टीजर देख यूजर्स ने ‘आदिपुरुष’ को किया ट्रोल

Published on: November 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. साउथ फिल्म हनुमान का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इसमें एक्टर तेजा सज्जा हनुमान के रोल में नजर आएंगे. हनुमान का टीजर लॉन्च होने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है और इसकी वजह है हनुमान फिल्म का वीएफएक्स और विजुअल. टीजर की शुरुआत में मंत्रोच्चारण सुनाई देते हैं. राम के नाम की गूंज होती है और स्क्रीन पर भगवान हनुमान की एक विशाल मूर्ति नजर आती है. बैकग्राउंड से आवाज आती है अथांग महासागर के गर्भ में तीनों लोक में, सबसे बलशाली महावीर हनुमान का रक्तरदन सहस्त्र वर्षों से प्रतीक्षा में है.

https://चक्काजाम के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़, पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल

इसके बाद हाथ में गदा थामे एक्टर तेजा सज्जा की एंट्री धांसू अंदाज में होती है. टीजर में बर्फ से बनी शिवलिंग दिखाई गई है, जिसमें भगवान हनुमान की झलक है. बैकग्राउंड से भगवान राम के नाम की पुकार सुनाई देती है. बता दें कि मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया तौर पर देखा जा सकता है. फिल्म का टीजर हिंदी में भी जारी किया गया है. टीजर जारी होने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर ‘आदिपुरुष’ पर चर्चा छिड़ गई है. यूजर्स ‘हनुमान’ के टीजर को ‘आदिपुरुष’ से अच्छे नंबर देते नजर आ रहे हैं. यूजर्स का दावा है कि ‘हनुमान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है.

https://प्रेमिका ने किसी और से की शादी तो युवक ने की हत्या, शव के 6 टुकड़े कर कुएं में फेंका

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now