नई दिल्ली. एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही आएदिन अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं. लोग नोरा के डांस के दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन नोरा के डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है, जिसे नोरा फतेही ने अपने इंस्टा पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में नोरा वैप चैलेंज को पूरा करने के लिए डांस करती हैं, तभी उनकी मम्मी उन्हें चप्पल फेंक कर मारती हैं. इतना ही नहीं, नोरा की मम्मी ने कहा कि लोग कोरोना से मर रहे हैं और तुम्हें वैप चैलेंज की पड़ी है, बंद करो इसे.
http://फर्जी आहरण समेत अन्य मामले में पंचायत सचिव सेवा से पदच्युत
हालांकि, इसमें नोरा फतेही की मम्मी का किरदार भी खुद एक्ट्रेस ने ही निभाया है. अपने फैंस के साथ मजाक करते हुए ये मस्ती भरा वीडियो उन्होने शेयर किया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह फनी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. फैंस के अलावा वीडियो पर सेलेब्स भी मजेदार कॉमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. देखिए वीडियो-










