महासमुंद. केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रभार के छुईखदान क्षेत्र में मोर्चा संभाले हुए हैं. इस क्षेत्र के ग्राम झूलानदी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनावी सभा हुई, जिसे कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेसी प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील के साथ साथ खैरागढ़, छुईखदान, गंडई को संयुक्त जिला बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया.
https://गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 6 ऐप्स, आप भी तुरंत करें डिलीट
महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, बीज निगम के डायरेक्टर जालम सिंह पटेल सहित युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, प्रमोद महोबिया, छुईखदान ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष वैभव महोबिया, सिरपुर के पूर्व सरपंच थनवार यादव, तुमगांव के पार्षद विजय बांदे, संतोष बंजारे, महासमुंद के पूर्व पार्षद राजू साहू, स्वप्निल धर्मेंद्र महोबिया आदि महासमुंद क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ता चुनावी सभाओं में उपस्थिति के साथ ही निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर के साथ घर घर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं. उन्होंने ग्राम झूलानदी में अनेक जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश कराया. केदार मेश्राम, ओमकार वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश करने वालों को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस गमछा पहनाकर स्वागत किया.
https://Realme GT 2 Pro भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास







