আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

GHOST का दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखकर निकल सकती है डर के मारे चीख

Published on: October 11, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. हॉरर फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘घोस्ट’ (Ghost) लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का एक ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और उसे काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है. शुक्रवार को इसका दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें एक बार फिर खौफ का अलग ही मंजर नजर आ रहा है. इस फिल्म में एक्ट्रेस सनाया ईरानी नजर आने वाली हैं. निर्देशक विक्रम भट्ट के अनुसार यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. ‘घोस्ट’ करण खन्ना की कहानी है, जिसपर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. लेकिन वहीं, करण खन्ना का मानना है कि उसकी पत्नी की हत्या किसी आत्मा ने की है.

http://Jio के इन ग्राहकों को नहीं कराना होगा IUC रिचार्ज, फ्री में ही होगी बातें

फिल्म में एक शैतान की ऐसी भयावह कहानी है जो दर्शकों को काफी डराएगी. करण खन्ना का किरदार शिवम भार्गव ने निभाया है. फिल्म में सनाया वकील के किरदार में है, जो पत्नी मर्डर केस में शिवम भार्गव को बचाने की कोशिश करती है. वासु भगनानी के प्रॉडक्शन में बनी ये फिल्म आने वाले 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी. बता दें कि अपनी इस फिल्म का एक गाना ‘दिल मांग रहा है मोहलत’ विक्रम भट्ट ने दर्शकों की डिमांड पर तीन दिन पहले ही रिलीज कर दिया है.

देखिए ट्रेलर-

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now