महासमुंद. स्थानीय महामाया पारा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट अब निगेटिव आने एवं उन्हे एम्स से लाकर 14 दिन तुमगांव में रखने के आदेश के बाद भी संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है. इस प्रशासनिक निर्णय से मुख्यालय के इस क्षेत्र के व्यापारी परेशान हो गए हैं. ज्ञात हो कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी 4 जून से महामाया पारा का कंटेन्मेंट घोषित क्षेत्र अब तक बंद है. इस संबंध में स्थानीय एसडीएम ने एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि महामाया पारा वार्ड 15 से कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित है.
http://मुनगासेर में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, बरेकेलकला में हाट बाजार का लोकार्पण
प्रभावित एरिया 28 दिन तक कंटेनमेंट जोन बना रहेगा. चूंकि उक्त मरीज पॉजिटिव से अब निगेटिव भी हो चुका है एम्स में उपचार के बाद उन्हे वापस लाया गया है और नियमानुसार उन्हे तुमगांव के एक क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन रखा जाएगा. इसके बाद उन्हे 7 दिन स्वयं के घर में क्वारंटाइन होना होगा. मरीज के निगेटिव होने के बाद भी एसडीएम द्वारा मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से उक्त हाईवे पुनः खोलने को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताए जाने से इस क्षेत्र के व्यवसायी एवं मध्यम वर्ग के लोग खासे परेशान हैं. व्यावसायियों ने कहा है कि इस क्षेत्र को खोलना चाहिए जिससे उनकी रोजी-रोटी पुनः चल सके.
http://मजदूरों को होम क्वारंटाइन कर राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाए : चंद्रनाहू







