सूरजपुर. ACB की टीम ने सोमवार को SDM कार्यालय में पदस्थ क्लर्क को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार रामानुज नगर निवासी एक किसान ने अपनी 0.02 हेक्टेयर जमीन के व्यवसायिक डायवर्जन के लिए SDM कार्यालय में आवेदन किया था. आरोप है कि इस पर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 क्लर्क मुनेश्वर राम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी. किसान ने इतने रुपए एक साथ देने में असमर्थता जताई.
http://हिना खान ने परम सुंदरी गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल
इस पर किश्त में रुपए देने का दोनों के बीच सौदा तय हुआ. रुपए देने की जगह किसान ने अंबिकापुर स्थित ACB कार्यालय में शिकायत कर दी. एसीबी ने शिकायत कर सत्यापन के बाद ट्रैप तैयार किया. तय तारीख पर सोमवार को किसान रिश्वत की पहली किश्त 5 हजार रुपए देने के लिए SDM कार्यालय पहुंचा. यहां डायवर्जन शाखा में क्लर्क ने जैसे ही किसान से रुपए लिए टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
http://अपने स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें ये 8 ऐप्स, Google ने भी हटाया
http://Honda CB200X भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







