আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 3 की मौत

Published on: June 11, 2020
---Advertisement---

रायपुर. एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेकाहारा में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार तिल्दा साकरा क्षेत्र में बिलासपुर हाईवे पर देवरानी जेठानी नाले के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. उसमें बैठे पांच लोग अंदर ही फंस गए.

http://रश्मि देसाई ने नोरा फतेही के गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

हादसा होते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालने का प्रयास किया. इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और अंदर फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला. तब तक मौके पर तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि दो की हालत गंभीर है. दोनों को एम्बुलेंस से अंबेडकर अस्पताल भेया गया है. जबकि शवों को मोर्चरी में भिजवाया गया. अभी तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस घायलों और मृतकों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9996 नए मामले, 357 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now