नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को झटका दिया है. एसबीआई ने रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कमी कर दी है. नई दरें आज से यानी 28 मार्च 2020 से लागू हो गई हैं. इससे पहले एसबीआई ने 10 मार्च को भी एफडी पर मिलने वाले ब्याज में कमी की थी. एसबीआई ने ग्ररिटेल टर्म डिपॉजिट की ब्याज दर में 20 से 50 आधार अंकों की कमी की है. वहीं एकमुश्त बड़ी राशि की सावधि जमा की ब्याज दर में 50 से लेकर 100 आधार अंकों तक की कटौती की गई है. शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कटौती की. रेपो रेट 5.15 फीसदी से घटकर 4.40 फीसदी हो गई है. इससे सभी तरह के कर्ज सस्ते होंगे. इसके बाद ही एसबीआई ने एफडी की ब्याज दर में कटौती का ऐलान किया.
http://लॉक डाउन में सब्जी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान
नए रिविजन के बाद अब SBI में 7 दिन से लेकर 45 दिन के एफडी पर 4 फीसदी की जगह 3.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. जबकि 46 दिन से लेकर 179 दिन के लिए यह 4.5 फीसदी हो गया है. इसी प्रकार 180 दिन से 210 दिन के लिए और 211 दिन से 1 साल से कम अवधि के ये दरें 5 फीसदी होंगी. इसके अलावा 1 साल से 2 साल से कम अवधि, 2 साल से 3 साल से कम अवधि के लिए और 3 साल से 5 साल से कम अवधि की एफडी पर SBI ने ब्याज दर को घटाकर 5.7 फीसदी कर दिया है. पांच साल से 10 साल की एफडी पर ये ब्याज दरें 5.7 फीसदी हैं. वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दरें 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी अधिक होंगी. इस हिसाब से SBI में वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 45 दिन के लिए 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. जबकि, 46 दिन से लेकर 179 दिन और 180 दिन से लेकर 210 दिन के लिए ये ब्याज दरें क्रमश: 5 फीसदी और 5.5 फीसदी होंगी. 211 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि पर यह 5.5 फीसदी ही होगा.
http://नागरिकों से दुर्व्यवहार, मारपीट होने पर एएसपी, सीएसपी होंगे जिम्मेदार : डीजीपी










