नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को नए साल का तोहफा दिया है. एसबीआई ने एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड रेट (EBR) में कटौती की है. कटौती के बाद यह 8.05 फीसदी से घटकर 7.80 फीसदी पर आ गई है. इसमें 25 बीपीएस की की कमी आई है. इससे होम और ऑटो लोन सस्ते हो जाएंगे. नई दरें एक जनवरी 2020 से लागू हो रही हैं. एसबीआई ने एमएसएमई , हाउसिंग और रिटेल लोन के सभी फ्लोटिंग रेट लोन को ईबीआर से जोड़ने का फैसला किया है.
http://प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा हमें माफ कर देना
इससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी होम लोन की ईएमआई में कमी आएगी. होम लोन लेने पर अब ब्याज दर सालाना 7.90 फीसदी से शुरू होगी. पहले यह दर 8.15 फीसदी थी. गौरतलब है कि रेपो रेट के आधार पर ही बैंकों को अपने एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट में हर तीन महीने में एक बार बदलाव करनी होती है. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय रेपो रेट 5.15 फीसदी है और एसबीआई का एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट (EBR) इससे लिंक है, यानी रेपो रेट में बदलाव होने पर बैंक के ईबीआर में भी बदलाव करना होता है.
http://67 साल का दूल्हा और 65 की दुल्हन, ओल्ड एज होम में प्यार फिर शादी










