আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एसबीआई ने धीरे से दिया जोर का झटका, कर्ज हुआ सस्ता लेकिन एफडी पर घटाई ब्याज दर

Published on: November 8, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. एसबीआई ने लगातार सातवीं बार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कटौती का ऐलान किया है. एसबीआई ने एक साल के एमसीएलआर में पांच बीपीएस की कटौती की है. जिसके बाद यह दर 8.05 फीसदी से कम होकर आठ फीसदी हो गई है. इससे ग्राहकों को फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें सस्ते में लोन मिलेगा. लेकिन साथ ही एफडी पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी की है. बैंक ने एफडी पर ब्याज दर में 15 बेसिस प्वाइंट की कमी की है. इस टर्म डिपॉजिट की मियाद एक साल से दो साल तक की है. वहीं बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में 30 से 75 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है.

http://1815 रुपए में धान खरीदी का पत्र वायरल, मंत्री ने कहा- यह केन्द्र का एमएसपी

नई दरें 10 नवंबर 2019 से लागू होंगी. एसबीआई ने 7 से 45 दिन के लिए एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज देने का ऐलान किया है. इसी तरह 46 दिन से 179 दिन के लिए एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज देगा. वहीं बैंक के ग्राहकों को 180 दिन से 210 दिन के लिए एफडी पर 5.80 फीसदी ब्याज मिलेगा. जबकि 1 साल तक के लिए एफडी पर बैंक 6.80 फीसदी ब्याज देगा. अगर 1 साल से 2 साल तक की बात करें तो एफडी पर 6.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा. जबकि 2 साल से 3 साल तक, 3 साल से 5 साल और 5 से 10 साल के लिए एफडी पर बैंक 6.25 फीसदी ब्याज देगा. इसी तरह सीनियर सिटीजन के लिए भी एफडी ब्याज दरों में कटौती की गई है. बैंक ने सीनियर सिटीजन को 7-45 दिन तक की डिपॉजिट पर 5.00 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं 1 साल से 2 साल, 2 साल से 3 साल, 3 साल से 5 साल और 5 से 10 साल के लिए एफडी पर बैंक सीनियर सिटीजन को 6.75 फीसदी ब्याज देगा.

http://देवउठनी एकादशी आज, जानिए तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now