रजिंदर खनूजा
पिथौरा. जिले में विचरण कर रहे तीन हाथी आज सुबह अचानक सिरपुर के प्रसिद्ध गंधेश्वर महादेव के मंदिर पहुंच गए. वहां वन विभाग वालों ने उन्हे खदेड़ने का प्रयास किया जिस पर हाथी जंगल की ओर लौट गए. कुछ ग्रामीण इन हाथियों के यहां मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए आना बता रहे हैं. हाथी मंदिर से निकलकर बगैर किसी को नुकसान पहुंचाए जंगल की ओर वापस निकल गए. आज सावन सोमवार शिव जी की पूजा का विशेष महत्व होता है. आज भी सुबह से किश्तों में सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव के दर्शन हेतु ग्रामीण जा रहे थे पर इस बीच अचानक पास के खेतों से सिरपुर ग्राम की ओर आते तीन हाथियों को देखकर ग्राम में भगदड़ मच गई.
http://दिशा पटानी ने स्विमिंग करते हुए दिखाए जबरदस्त स्टंट, वीडियो वायरल
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी पर हाथी अपनी मदमस्त चाल में ग्राम से सीधे गंधेश्वर महादेव मंदिर की दिशा में बढ़ रहे थे. मंदिर की ओर बढ़ते हाथियों को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त थी. इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उनके वीडियो और फोटो भी उतारे बावजूद हाथी अपनी दिशा में बढ़ते गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी गंधेश्वर महादेव के मंदिर से स्वयं ही वापस लौट गए. इस बीच वन विभाग के कर्मी भी उन्हें खदेड़ने के प्रयास करने लगे जिस पर हाथी वन विभाग कार्यालय का मुख्य गेट तोड़कर जंगल की ओर वापस चले गए. बहरहाल, हाथियों के इस रवैये ने जिले के चंडी मंदिर एवं अन्य देवी मंदिरों में हिंसक वन्य प्राणियों के आने की कहानी दोहरा दी है.
http://कांग्रेस नेता के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात







