तारेश साहू
खल्लारी. विधायक द्वारिकाधीश यादव के संसदीय सचिव बनने के बाद गत दिनों प्रथम खल्लारी आगमन पर क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने स्वागत किया. उन्होने सर्वप्रथम माता राऊर स्थित खल्लारी मातेश्वरी मंदिर में क्षेत्र के विकास के लिए पूजा-अर्चना कर मत्था टेंका. क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने बस स्टैंड में आतिशबाजी के साथ फूल मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया. पश्चात बागबाहरा ब्लॉक सरपंच संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने शिरकत की. जहां बागबाहरा ब्लॉक से पहुंचे सरपंचों ने उनका फूल मालाओं और पुष्प गुच्छों से स्वागत किया. इस दौरान श्री यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार प्रत्येक क्षेत्र में सराहनीय योगदान निभा रही है.
http://खबर का असर : आपत्ति के बाद अंतत: शराब दुकान भी बंद
उन्होने कहा कि 15 साल की भाजपा की सरकार ने किसानों का एक सौ दो करोड़ मात्र कर्ज माफ किया वहीं भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ के किसानों का दो घंटे में तत्काल 11 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया. प्रदेश में किसानों का 3 हजार करोड़ जल कर भी माफ किया है. आज छत्तीसगढ़ के किसान राजीव किसान योजना से भी लाभान्वित हो रहे हैं. उन्होने कहा कि गौ माता की सेवा के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार मिलेगा. इस दौरान उन्होने सम्मान समारोह में उपस्थित सरपंचों से कहा कि आप सब अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में जनता की हित में काम करें. कांग्रेस सरकार सरपंचों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. आयोजन को जिला पंचायत सदस्य सीमा देवा निर्मलकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अंकित बागबाहरा, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष तेजन चन्द्राकार आदि ने भी संबोधित किया. संचालन डूमरपाली सरपंच नंद कुमार निषाद एवं अंत में आभार प्रदर्शन विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर ने किया.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 40425 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार
इस दौरान शहनाज पासा, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि निषाद, कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पटेल, विद्यालय विकास व प्रबंधन समिति खल्लारी के अध्यक्ष तारेश साहू, मनहरण गुप्ता, बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता सेवाराम साहू, महामंत्री मोहन कुलदीप, कमरौद के पूर्व सरपंच सुरेश सहिस, भीमखोज के पूर्व सरपंच प्रमोद चन्द्राकर, चरौदा सरपंच प्रतिनिधि डॉ. कुंजलाल साहू, नरेंद्र सिंहा, मामाभांचा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कोमल महानंद, ऐडिशनल ठाकुर, नंदकुमार निषाद, सोमनाथ टोंडेकर, तरूण व्यवहार, बरूण यादव, केवल यादव, नीलकंठ यादव, कमलनारायण साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्तिक चक्रधारी, फुलसिंग ध्रुव, गणेश शर्मा, सिंकदर ठाकुर, चन्द्रहास साहू, थलैश चन्द्राकर, केजु चक्रधारी, राजू चन्द्राकर, हबला यादव, रिंकू चन्द्राकर, मनोहर ठाकुर, रोशन साहू, तातुराम ध्रुव, खुशबू रवि चंद्राकर, राजेन्द शर्मा, हेम कुमारी हरक साहू, दिलीप चक्रधारी, विजय ध्रुव, रुबिका ईश्वर बंजारा, बेला द्वारिका सिन्हा, फूलेश्वरी मोंगरे, विजय कुमार ध्रुव, खुमेश्वरी जितेंद्र दीवान, रुखमनी सोरी आदि उपस्थित रहे.
दिल बेचारा का नया गाना ‘खुलके जीने का’ रिलीज, दिखी सुशांत-संजना की खूबसूरत केमिस्ट्री https://t.co/ddgl9AQ4en
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 19, 2020







