पिथौरा. ग्राम पंचायत गोड़मर्रा में मजदूरों की 2 लाख 82 हजार 991 रुपए की राशि सरपंच पति और पोस्ट मास्टर द्वारा गबन करने की बात जांच के बाद सामने आई है. अब दोनों आरोपियों से गबन की राशि वसूलने की कार्रवाई की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता छोटेलाल एवं 22 अन्य मजदूरों की लिखित आपत्ति के बाद जांच अधिकारियों की संयुक्त टीम में शामिल तकनीकी सहायक गौरीशंकर पैकरा, द्वय करारोपण अधिकारी सुभाष प्रधान एवं गुलाब प्रसाद श्यामल ने वर्ष 2018 में हुए घोटाले को उजागर करते हुए जनपद सीईओ को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सौंप दी है. जांच रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015-16 में रोजगार गारंटी योजना के तहत छोटे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण का कार्य कराया गया था जिसमें 75 लाख 65 हजार 19 रुपए की राशि स्वीकृत थी.
http://छत्तीसगढ़ में 51 नए कोरोना मरीज मिले, अब 895 एक्टिव केस
कार्य के उपरांत मजदूरी नहीं दी गई. जांच में यह पाया गया कि सरपंच पति ने मजदूरों की जमा और निकासी पर्ची लेकर पोस्ट मास्टर के साथ मिलकर 53 मजदूरों को 47 लाख 35 हजार 28 रुपए का भुगतान किया पर बचत 282991 राशि अप्राप्त है. इस प्रकार शासकीय कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप कर राशि गबन की गई है. सरपंच पति ने 2.50 लाख आहरण की बात कही है जबकि पोस्टमास्टर ने 282991रुपए भुगतान का बयान दिया है. इस प्रकार दोनों के बयान विपरीत थे. सरपंच पंकजिनी भोई, पति गोपाल भोई और पोस्टमास्टर चन्द्रशेखर साहू तीनों से रुपए वसूलने की कार्रवाई की जांच रिपोर्ट पेश की गई है. बहरहाल, तत्काल लाभ व मजदूरों को राहत पहुंचाने की मनरेगा योजना में मजदूरों को 2 वर्ष पूर्व का भुगतान अभी तक नहीं मिल पाने से मजदूर परेशान हैं.
http://मुख्यमंत्री को सहायता कोष के लिए बार-बार पैसा मांगने की ज़रूरत क्यों पड़ रही है?







