कांकेर. सरोज जितेंद्र सिंह ठाकुर नगर पालिका परिषद कांकेर की अध्यक्ष बनीं और मकबूल खान उपाध्यक्ष बने. आज हुए मतदान में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की सरोज ठाकुर ने कुल 16 मत प्राप्त करते हुए भाजपा की विजयलक्ष्मी कौशिक को हराया. विजय लक्ष्मी को 5 वोट मिले. कांग्रेस को 3 निर्दलीय पार्षदों का साथ मिला. पूरे 21 वार्डों में कांग्रेस 11 वार्ड हासिल कर बहुमत में थी. भाजपा ने कुल 7 वार्ड पर जीत हासिल की थी. उसमें भी दो पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस का साथ दिया. उपाध्यक्ष के लिए मकबूल खान को 21 में से 14 मत प्राप्त हुए.
http://कीड़ायुक्त मध्याह्न भोजन परोसा जाना प्रदेश के भविष्य की पीढ़ियों से खतरनाक खिलवाड़ : भाजपा
मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर उन्हें याद किया
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध साहित्यकार और छत्तीसगढ़ के महान रचनाकार स्वर्गीय लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए सादर नमन किया है. बघेल ने कहा कि बिलासपुर जिले के छोटे से बालपुर गांव में जन्मे पाण्डेय जी ने अपनी लेखनी से साहित्य के क्षेत्र में विशेष प्रतिष्ठा हासिल की. उन्होने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी, अंग्रेजी और उड़िया में कई रचनाएं लिखी. लोचन प्रसाद पाण्डेय ने अपनी रचनाओं के माध्यय से संयम और चरित्रोत्थान के लिए पाठकों को प्रेरित किया. बघेल ने कहा कि लोचन प्रसाद पाण्डेय का नाम छत्तीसगढ़ के साहित्य गौरव के रूप में हमेशा आदर से लिया जाता रहेगा.
http://ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग Galaxy S10 Lite







