पिथौरा/बागबाहरा. पिथौरा के प्रतिष्ठित नागरिक सरदार हरभजन सिंह सलूजा का गुरुवार शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान बस स्टैंड से निकलेगी एवं अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में होगा. स्व. हरभजन सिंह सलूजा नगर के समाजसेवी रहे स्व. गुरुभेज सिंह सलूजा, कुलवंत सिंह सलूजा एवं गुरुचरण सिंह सलूजा के पिता एवं भाजपा नेता विक्की सलूजा के दादा थे.
https://राज्यपाल के विरुद्ध प्रदेश सरकार का बयान अमर्यादित : भाजपा
वहीं सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय बागबाहरा की संचालन समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. नरेंद्र अग्रवाल के अनुज और वर्तमान सचिव/व्यवस्थापक राहुल अग्रवाल के चाचा विजय कुमार अग्रवाल (आत्मज : स्व. सोहनलाल अग्रवाल) का गुरूवार प्रात: रायपुर में दु:खद देहावसान हो गया. विद्यालय संचालन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विद्यालय की विकास यात्रा में उनके योगदान को याद कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है. स्व. अग्रवाल रायपुर में विजय अग्रवाल चौधरी एंड कं. चार्टड एकाउंटेंट के प्रोप्राइटर थे. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 9 बजे रायपुर में होगा.
https://‘रामायण’ के ‘निषाद राज’ का निधन, दीपिका चिखलिया ने जताया शोक







