नई दिल्ली. हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. उनके डांस वीडियो छाए हुए हैं. हाल ही में सपना ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और बॉलीवुड गाने ‘ओ मेरे ढोलना’ पर थिरकती नजर आ रही हैं. उनका वीडियो खूब देखा जा रहा है. सपना चौधरी गाने पर बेहतरीन एक्सप्रेशन दे रही हैं. स्विमिंग पूल किनारे डांस करते हुए उनका ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है.
http://ट्रक-बोलेरो में भीषण टक्कर, नायब तहसीलदार सहित 3 की मौत
पुल के पास डांस कर रही सपना चौधरी गुलाबी रंग के लहंगे में बेहतरीन एक्सप्रेशन के साथ लाजवाब डांस कर रही हैं. उनके इस वीडियो पर अब तक हजारों की संख्या में लाइक्स हो गए हैं. गौरतलब है कि सपना चौधरी ने का नाम सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस है. शादी हो या कोई आर समारोह उनके गानों की धूम मची रहती है. वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना चौधरी के कई म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज हुए हैं.
http://अब तक 30 फीसदी कम बारिश, खेतों में कहीं-कहीं दिखाई देने लगीं दरारें










