नई दिल्ली. हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रहीं. गुरुग्राम एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है. सपना चौधरी की ओर से पहले नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. दरअसल, 25 दिसम्बर की रात हीरो होंडा चौक के पास कैंटर और सपना चौधरी की फॉरच्यूनर के बीच भिड़ंत हुई थी. ये फॉरच्यूनर कार सपना चौधरी के नाम है. टक्कर के बाद कैंटर चालक ने इस मामले में शिकायत दी थी.
http://इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, कहा- यह मेरे लिए भावुक पल
सपना ने ये बयान दिया था कि एक्सीडेंट के वक्त वह गाड़ी में नहीं थीं और वह इस मामले में किसी तरह की FIR नहीं चाह रही थीं, लेकिन अब कैंटर चालक की शिकायत के बाद सपना चौधरी के ही खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. हादसे के वक्त कार में एक चालक व अन्य युवक था जिन्होंने हादसे की शिकायत पुलिस को नहीं दी थी. पहले इस हादसे में सपना चौधरी के बाल-बाल बचने की बात कही गई थी.
http://कांग्रेस की सरोज जितेंद्र बनीं नपा अध्यक्ष, मकबूल उपाध्यक्ष










