আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सपना चौधरी की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं

Published on: December 28, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी सड़क हादसे में बाल बाल बच गई हैं. गुरुग्राम में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में कार के फ्रंट और बैक साइड की हेडलाइट को भारी नुकसान पहुंचा. कार में सपना अपने ड्राइवर के साथ जा रही थीं. शुक्रवार देर रात सपना शॉपिंग करके सोहना रोड से लौट रही थीं तभी वाटिका चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद सपना और ड्राइवर दोनों सुरक्षित हैं. हादसे के बाद जब तक सपना के ड्राइवर ने कार रोकी दूसरी कार का ड्राइवर फरार हो गया.

http://कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव

कार का नंबर और ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई. हालांकि, टक्कर मारने वाली कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई. बादशाहपुर थाने में सपना की तरफ से शिकायत नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी. वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों सपना चौधरी अपनी डांस परफॉर्मेंस में व्यस्त चल रही हैं. कुछ ही दिनों पहले सपना ने मुरादाबाद के विधायक की बर्थडे पार्टी में अपनी डांस परफॉर्मेंस दी थी. सपना की इस परफॉर्मेंस को देखने के लिए कई लोगों की भीड़ उमड़ आई थी. जहां कुछ लोगों ने खड़े होकर परफॉर्मेंस देखी, तो कुछ सपना के दीवाने ऐसे भी थे जिन्होंने पेड़ पर चढ़कर सपना का डांस देखा है.

http://गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now