আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung के दो सस्ते 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: January 19, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung ने दो नए 5जी फोन Galaxy A14 5G और Galaxy A23 5G लॉन्च कर दिया है. सैमसंग Galaxy A14 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपए, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपए रखी गई है. सैमसंग Galaxy A23 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपए है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपए है.

https://दोहरा शतक जड़ शुभमन गिल ने बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Samsung Galaxy A14 5G की स्पेसिफिकेशन

Galaxy A14 5G की डिजाइन प्रीमियम है और इसे लेजर बैक पैनल के साथ पेश किया है. इसे डार्क रेड, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. इसमें 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. इसके कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. अन्य दो लेंस में एक डेफ्थ और एक मैक्रो लेंस शामिल हैं. फोन में 16 जीबी तक रैम (वर्चुअल रैम भी शामिल) है. इसमें Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है. इसके साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ पावर सेविंग मोड भी है.

https://‘शांकुतलम’ का गाना ‘मल्लिका-मल्लिका’ रिलीज, सामंथा का ये अवतार शायद ही कभी देखा होगा

Samsung Galaxy A23 5G की स्पेसिफिकेशन

Galaxy A23 5G को सिल्वर, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. अन्य तीन लेंस में एक अल्ट्रा वाइड, डेफ्थ और मैक्रों हैं. इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ One UI 4.1 मिलेगा. कैमरे के साथ सैमसंग ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट दिया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 16 जीबी रैम दिया गया है जिसमें वर्चुअल रैम है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://देवपुर और सोनाखान में दो बायसन व एक नील गाय की मौत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now