আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy S20 FE भारत में लॉन्च, जानिए क़ीमत और फ़ीचर्स

Published on: October 7, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung Galaxy S20 FE को भारत में ऑफिशली लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती क़ीमत 49,999 रुपए है. इसके साथ कंपनी प्री बुकिंग ऑफर्स भी दे रही है. प्री बुकिंग कराने पर कस्टमर्स को 8,000 रुपए तक के फ़ायदे मिलेंगे. इनमें 4000 रुपए का अपग्रेड बोनस और 4,000 रुपए तक का कैशबैक HDFC क्रेडिट कार्ड पर मिलेंगे. इसे 9 अक्टूबर से सैमसंग की वेबसाइट सहित लीडिंग रीटेल स्टोर्स से बुक करा सकते हैं. सैमसंग Galaxy S20 FE में 6.5 इंच की फ़ुल एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये स्मार्टफ़ोन कंपनी के इनहाउस Exynos 990 प्रोसेसर पर चलता है. इसकी डिस्प्ले में 120Hz रिफ़्रेश रेट का सपोर्ट है.

http://IPL 2020 : कप्तान स्मिथ को हार के बाद झटका, लगा 12 लाख का जुर्माना



ये फ़ोन छह कलर वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है. इसमें 8GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए इसे बढ़ा कर 1TB तक किया जा सकता है. इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 12 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है. सेल्फ़ी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 32 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 4,500mAh की है और इसके साथ फ़ास्ट चार्ज का सपोर्ट है. फ़ोन में अंडर डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट है. ये स्मार्टफ़ोन Android 10 बेस्ड सैमसंग के कस्टम यूज़र इंटरफ़ेस पर चलता है.

http://रिया चक्रवर्ती को मिली सशर्त बेल, भाई शोविक की अर्जी खारिज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now