আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: January 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में लॉन्च हो गया है. गैलेक्सी Note 10 Lite की कीमत 38,999 रुपए से शुरू हो रही है. ये कीमत 6GB रैम वेरिएंट के लिए है. आठ GB रैम वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपए है. गैलेक्सी Note 10 Lite को ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. स्मार्टफोन की बिक्री 2 फरवरी को ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स पर होगी. गैलेक्सी Note 10 lite में S Pen है. इसके फीचर्स के बारे में बात करें तो इससे आप अपना वीडियो प्रेजेंटेशन कंट्रोल कर सकते हैं यानी इसे आप रिमोट कंट्रोलर के तौर पर भी यूज कर सकते हैं. इसमें Air Command दिया गया है. सेल्फी या नॉर्मल फोटोज क्लिक करने के लिए भी आप एस पेन का इस्तेमाल थोड़ी दूर से कर सकते हैं.

http://सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, प्रोडक्शन मैनेजर और कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

गैलेक्सी Note 10 Lite में 6.7 इंच Full HD+ डिस्प्ले दी गई है जो OLED है. इस स्मार्टफोन में सैमसंग का इनहाउस प्रोसेसर Exynos 9810 दिया गया है जो 10nm बेस्ड है और ये ऑक्टाकोर है. गैलेक्सी Note 10 Lite में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए मेमोरी को 1TB तक बढ़ा सकते हैं. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,500mAh की है और फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. ये फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. गैलेक्सी Note 10 Lite में फोटॉग्रफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 12 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है. दूसरा वाइड एंगल लेंस है जो 12 मेगापिक्सल का है. तीसरा कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का ही है, लेकिन ये टेलीफोटो लेंस है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. गैलेक्सी Note 10 Lite में Android 10 बेस्ड कंपनी का कस्टम यूजर इंटरफेस दिया गया है.  कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में AGPS सहित WiFi 802.11/a/v/g/n/ac जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन में Type C कनेक्टर और हेडफोन जैक भी दिया गया है.

http://CGPSC-2018 के नतीजे घोषित, अनिता सोनी बनीं टॉपर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now