नई दिल्ली. सैमसंग ने भारत में अपना नया Galaxy M51 स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर दिया है. इसमें 7,000 mAh बैटरी के साथ 25W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है. गैलेक्सी M51 के बेस वेरिएंट की क़ीमत 24,999 रुपए है. टॉप वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है और इसकी क़ीमत 26,999 रुपए है. इस स्मार्टफ़ोन को ब्लैक और ब्लू वेरिएंट में पेश किया गया है. इसे ऐमेजॉन और सैमसंग वेबसाइट सहित रीटेल स्टोरेज से 18 सितंबर से ख़रीद सकते हैं. इसके साथ HDFC कार्ड यूज़र्स को 2,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. कंपनी ने Galaxy M51 में Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है.
http://5 राफेल विमान वायुसेना में शामिल, राजनाथ बोले- राफेल का शामिल होना पूरी दुनिया को कड़ा संदेश
इसमें 6.7 इंच की फ़ुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. यहां कंपनी ने Infinity O डिस्प्ले यूज किया है. पंचहोल डिस्प्ले है जहां 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है. ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Adreno 618GPU दिया गया है. इसमें चार रियर कैमरे हैं. प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है, 5 मेगापिक्सल का ही मैक्रो कैमरा दिया गया है. सिंगल टेक फ़ीचर को रियर और फ़्रंट दोनों कैमरे में ही दिया गया है. स्टोरेज की बात करें तो Galaxy M51 को दो मेमोरी वेरिएंट के साथ पेश किया गया है 6GB रैम के साथ 128GB मेमोरी और 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है.
http://Honda की इन कारों पर मिल रहा 2.50 लाख तक का डिस्काउंट
फ़ोन के साइड में फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और फ़ेस अनलॉक का भी सपोर्ट है. गैलेक्सी M51 में दो सिम का स्लॉट है और साथ ही एक डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड का स्लॉट है डिससे 512GB तक मेमोरी बढ़ा सकते हैं. ये फ़ोन Android 10 बेस्ड OneUI Core 2.1 पर चलता है. गैलेक्सी M51 ग्लास्टिक डिज़ाइन वाला है, लेकिन डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 3 दिया गया है. ये पुराना गोरिल्ला ग्लास है जो 2013 में आया था. अब कंपनियों को चाहिए की ड्यूरेबल डिस्प्ले के लिए लेटेस्ट गोरिल्ला ग्लास का प्रयोग करें.
2016 के बाद पहली बार इतनी शांति महसूस कर रहा हूं : कोहली https://t.co/Lmrvvga9om
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 8, 2020










