আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy M33 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Published on: April 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M33 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपए, जबकि 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज 20,499 रुपए है, हालांकि दोनों मॉडल को लॉन्चिंग ऑफर के तहत क्रमशः 17,999 रुपए और 19,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा. इसको 8 अप्रैल से अमेजन और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा.आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपए की छूट मिलेगी. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है. इसके अलावा इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है.

https://गर्मी में खाली पेट घर से बाहर न निकलें, जानिए लू से बचाव के उपाय

फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. इसमें 5nm का Exynos प्रोसेसर दिया गया है. रैम को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. इसके लिए सैमसंग ने रैम प्लस फीचर दिया है. इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है जिसका फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का है. कैमरे के साथ Video TNR फीचर मिलेगा जो कि न्वाइज रिडक्शन के लिए है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है. सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ और GPS के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://VIDEO : पवन सिंह का नया गाना ‘याद आती नहीं’ हुआ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now