नई दिल्ली. सैमसंग ने अपना एक और किफायती 5जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 5G भारत में लॉन्च किया है. इसके 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20, 999 रुपए जबकि 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22, 999 रुपए है. फोन की बिक्री 2 सितंबर से अमेजन से होगी. फोन को स्लेट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपए की छूट मिलेगी. सैमसंग Galaxy M32 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड One UI पर काम करता है. ये फोन MediaTek Dimensity 720 प्रोसेसर से लैस है.
इसमें 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है. इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेकेंडरी लेंस दिया गया है. साथ ही 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
http://5000mAh बैटरी के साथ Realme C21Y भारत में लॉन्च, 9 हज़ार से भी कम है कीमत










