আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तीन रियर कैमरे के साथ Samsung Galaxy M02s लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: January 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung ने भारत में बजट स्मार्टफोन Galaxy M02s लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपए है. इसके दो वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं. बेस वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज दी गई है. टॉप मॉडल में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. इसे ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है. इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकेगा. इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस Infinity V डिस्प्ले दी गई है. इसमें Qualcomm Snapdragon 450 प्रोसेसर दिया गया है.

http://IndvsAus : दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत 96/2, ऑस्ट्रेलिया 242 रन आगे



इस स्मार्टफोन में Android 10 बेस्ड OneUI दिया गया है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. दो मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस है. सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. लॉक के लिए पिन-पैटर्न या फेशियल रिकॉग्निशन यूज कर सकते हैं. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G, USB Type C, Bluetooth, GPS सहित 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है.

http://अनूठी शादी : दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हन संग लिए सात फेरे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now