नई दिल्ली. सैमसंग ने अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन Galaxy M01 Core भारत में लॉन्च कर दिया है. सैमसंग Galaxy M01 Core के 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 5,499 रुपए है जबकि इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 6,499 रुपए है. दोनों ही मॉडल ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. सैमसंग के रिटेल स्टोर्स, सैमसंग इंडिया ई-स्टोर समेत सभी लीडिंग ऑनलाइन स्टोर से 29 जुलाई से इन्हें खरीदा जा सकेगा. सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर ऐंड्रॉयड गो पर चलता है जिसके ऊपर वन यूआई दी गई है. फोन में डार्क मोड इंटिग्रेशन और इंटेलिजेंट इनपुट्स व इंटेलिजेंट फोटोज जैसे फीचर्स हैं.
http://सावन सोमवार : गंधेश्वर महादेव का दर्शन करने पहुंचे थे हाथी!
इस हैंडसेट में 5.3 इंच एचडी+ TFT डिस्प्ले और क्वाड-कोर मीडियाटेक 6739 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ फ्लैश लाइट भी है. इसके अलावा इस फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. सैमसंग ने गैलेक्सी M01 कोर पर 32 जीबी तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है जो माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11 ए / बी / जी / एन, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक मिलता है. इस फोन में 4जी का सपोर्ट है और 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 11 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है.
http://दिशा पटानी ने स्विमिंग करते हुए दिखाए जबरदस्त स्टंट, वीडियो वायरल










