नई दिल्ली. Samsung Galaxy F12 और Galaxy F02s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. सैमसंग Galaxy F12 की शुरूआती कीमत 9,999 रुपए है. इसे ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड या EMI से खरीदने पर 1,000 रुपए का इस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर 12 अप्रैल से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. सैमसंग Galaxy F02s को 9 अप्रैल से दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा. इसको तीन कलर ऑप्शन डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू, डायमंड व्हाइट में उतारा गया है. सैमसंग Galaxy F12 के बेस वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB की मेमोरी दी गई है. वहीं, दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 128GB की मेमोरी दी गई है. इसे तीन कलर में पेश किया गया है.
http://नक्सलियों के विरूद्ध अभियान को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा : सीएम भूपेश
इसमें सी ग्रीन, स्काई ब्लू और सेलेस्टियल ब्लैक कलर ऑप्शन दिया गया है. सैमसंग Galaxy F02s को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. बेस वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 32GB की मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत 8,999 रुपए रखी गई है. वहीं, टॉप वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB की मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत 9,999 रुपए है. सैमसंग Galaxy F12 Android 11 पर बेस्ड OneUI 3.1 पर चलता है. इसमें 6.5-इंच की HD+ Infinity-V डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है. सैमसंग Galaxy F02s में 6.5-इंच की HD+ Infinity-V डिस्प्ले दी गई है. ये Android 10 पर बेस्ड OneUI पर चलता है. फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F12 के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए पंच होल डिजाइन के साथ फ्रंट कैमरा दिया गया है.
http://दिल्ली सरकार की तरह छत्तीसगढ़ सरकार भी शहीदों के परिवारों को दे 1-1 करोड़ : रामचंद्र शर्मा
सैमसंग Galaxy F02s के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2-2 मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर्स दिए गए हैं. इसमें Qualcomm Snapdragon 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. सैमसंग Galaxy F12 स्मार्टफोन में Exynos 850 ओक्टा कोर प्रोसेसर 4GB रैम के साथ दिया गया है. ये 64GB और 128GB के स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है. मेमोरी को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फास्ट फेस अनलॉक भी मौजूद है. सैमसंग Galaxy F12 में 6,000mAh की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. जबकि Samsung Galaxy F02s में 5,000mAh की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है.










